Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Gwalior News: ग्वालियर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 लाख लेकर फरार, 4 गिरफ्तार

148

ग्वालियर : एक परिवार को दो लाख रुपये की चपत लगाकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई. एक परिवार ने अपने मानसिक रूप से कमज़ोर बेटे से युवती की शादी कराई थी. इसके लिए बाकायदा 2 लाख रुपये दिए गए. शिकायत मिलने पर पुलिस ने गैंग को दबोच लिया.

अब पुलिस इनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. इन लोगों ने और किसे-किसे धोखा दिया, पुलिस को उम्मीद है कि और भी कई केस खुल सकते हैं.

दो लाख रुपया लेकर एग्रीमेंट बनाकर शादी

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. झांसी रोड पर रहने वाले महेंद्र पारासर का बेटा अश्मित परासर मानसिक रूप से कमज़ोर है, जिसकी वजह से उसके विवाह में काफ़ी समस्या आ रही थी. इसी बात का फ़ायदा उठाकर मुरैना के रहने वाले बंटी धाकड़ नाम के शख़्स ने पूनम गौर नाम की युवती का रिश्ता महेंद्र पाराशर के बेटे के लिए ऑफ़र किया. जब महेंद्र पाराशर इसके लिए राज़ी हो गयी तो नोटरी के ज़रिए पूनम की शादी अश्मित पाराशर से करा दी.

शादी के नाम पर लूटता है गैंग

शादी के कुछ घंटे बाद ही बंटी दुल्हन को लेकर फ़रार हो गया. ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय राज कुबेर ने बताया “पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है जो लोगों से शादी के नाम पर ठगी करता था. महेंद्र पारासर के मामले में भी इस गैंग के सदस्यों ने शादी का नोटराइज एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो लाख रुपया लिए. कुछ देर बाद ही न भरे बाज़ार में फ़रियादी पक्ष की कार रोक कर दी और युवती को अपने साथ लेकर फ़रार हो गए.”

सीसीटीवी के आधार पर गैंग गिरफ्तार

शादी के बाद लड़की को साथ ले जाते आरोपियों का वीडियो एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी क़ैद हुआ,जिसके आधार पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग की जानकारी निकाली और आरोपी पूनम सहित बंटी और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ़्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे इसका ख़ुलासा हो सके कि इससे पहले किन लोगों को अपना शिकार बनाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.