Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

जींद न्यूज़: सेशन जज को ई-मेल पर मिली कोर्ट उड़ाने की धमकी, ‘IED ब्लास्ट या फिदायीन हमले’ के जिक्र से मचा हड़कंप

29

जींद : जींद सेशन जज कोर्ट में आज सुबह एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसमें IED ब्लास्ट छिपाने और यदि निशाना चूक गया तो फिदायीन हमलावर भेजकर कोर्ट को उड़ाने की बात कही गई।

धमकी मिलते ही सेशन जज ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। जींद एसपी कुलदीप कुमार के निर्देश पर मौके पर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और अन्य टीमों को भेजा गया। पूरे सेशन कोर्ट परिसर की गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें सरकारी इमारतों और आसपास के क्षेत्रों को भी चेक किया गया।

बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान ने बताया कि सुबह सेशन जज की मेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्पष्ट लिखा था कि कोर्ट के अंदर IED छिपाया गया है और ब्लास्ट करके कोर्ट उड़ा दिया जाएगा। यदि पहला प्रयास असफल रहा तो फिदायीन हमलावर भेजे जाएंगे।

पुलिस अलर्ट मोड पर 

एसपी कुलदीप कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कि सुबह ई-मेल प्राप्त हुई, जिसमें जींद कोर्ट में बम होने का जिक्र था। उन्होंने कहा, “पुलिस अलर्ट मोड पर है। डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर और अन्य सरकारी इमारतों की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एसपी ने आम जनता से अपील की कि अफवाहें न फैलाएं और ऐसी किसी भी सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। यदि कोई संदिग्ध जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें और पुष्टि करवाएं।तलाशी अभियान के बाद कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, जिससे यह धमकी झूठी साबित हुई। पुलिस अब ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही है और साइबर सेल सक्रिय है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब हाल के दिनों में देश के कई राज्यों की अदालतों को इसी तरह की ई-मेल धमकियां मिली हैं।कोर्ट परिसर में सामान्य कार्य बहाल कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.