Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

माया स्मृति समारोह में डा पार्वती सहित कई कवियों को हिंदी रत्न सम्मान

59

सेवढ़ा। स्थानीय वार्ड क्रमांक चार में स्थित स्वदेशी सदन में शनिवार को दो दिवसीय माया स्मृति समारोह का समापन हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष आशा गोविंद नागिल मौजूद रही। जबकि अध्यक्षता आवारा नवीन लखनऊ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डा.राजू विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में माया स्मृति कवियत्री सम्मान समिति की ओर से डा.श्यामबिहारी श्रीवास्तव, डा.कामिनी, आयोजन समिति प्रमुख वरिष्ठ गीतकार रामस्वरूप स्वरूप एवं सतेंद्र नागिल ने हिंदी रत्न सम्मान से साहित्यकार और कवियों को सम्मानित किया। इस मौके पर समिति द्वारा डा.मनीषा गिरि दिल्ली, डा.रश्मिशील लखनऊ, तारावती विद्या लखनऊ, साहित्यकार डा.पार्वती रावत दतिया, राजेश बिहारी उरई, नितिन रावत दिल्ली को प्रशस्ती पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का आलोक, प्रदीप, नरेंद्र मित्तल, संजय शर्मा, निरंजन दत्त, हरिओम, डा.राजू, हिमांशु परिहार, भुवनेश्वर, प्रमोद बघेल ने समिति की ओर से स्वागत किया। कवि सम्मेलन में लखनऊ से प्रख्यात कवि डा.रश्मिशील शुक्ल, कवियत्री तारावती, रौन से शिवेंद्र सिंह शिवेंद्र, हरिबाबू निराला मिहोना, राज गोस्वामी दतिया, डा.पार्वती रावत दतिया, नई दिल्ली से डा.मनीषा गिरी, डबरा से धीरेंद्र गहलौत, सबलगढ़ से मांगीलाल मरमिट ने एक से बढ़कर एक रचनाओं का काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक प्रदीप स्वदेशी एवं आलोक स्वदेशी ने साहित्यप्रेमीजन का कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.