Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

स्टेडियम में गूंजे ‘गंभीर हाय-हाय’ के नारे तो बीच मैदान विराट कोहली ने कर दिया कुछ ऐसा, वायरल VIDEO ने जीता करोड़ों का दिल

3

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है. 3 वनडे मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड ने 1-2 से जीती. लेकिन, इस सीरीज के तीसरे और आखिरी के मैच के बाद जो हुआ, वो नजारा हैरान करने वाला रहा. वनडे सीरीज का आखिरी मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद जमकर नारेबाजी हुई. ये नारेबाजी गौतम गंभीर के खिलाफ हुई. स्टेडियम में मौजूद फैंस ने गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे लगाए. ये नारेबाजी जब हो रही थी, टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ग्राउंड पर ही मौजूद थे. हेड कोच के खिलाफ हो रही नारेबाजी से सभी हैरान थे

गंभीर के खिलाफ हुई नारेबाजी

गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे से इंदौर का होल्कर स्टेडियम गूंज रहा था. हेड कोच के खिलाफ जब ये सब हो रहा था तो टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के साथ विराट कोहली भी ग्राउंड पर ही थे. जो कुछ भी हो रहा था, वो उनसे देखा नहीं गया. आखिर में तंग आकर उन्होंने जो काम किया वो दिल जीत लेने वाला रहा.

नारेबाजी देखकर विराट कोहली ने किया ऐसा

विराट कोहली ने गंभीर हाय-हाय का शोर मचा रही भीड़ की ओर इशारा कर उन्हें चुप हो जाने को कहा. रिएक्शन को देखकर लग रहा था जैसे कोहली नारेबाजी कर रहे लोगों से बस करने को कह रहे हों. गंभीर के खिलाफ हुई नारेबाजी और उस पर विराट के आए रिएक्शन का वीडियो अब वायरल हो चुका है.

View this post on Instagram

A post shared by CricEnt (@cricentverse)

.

इंदौर में टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज

इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का डिसाइडर मैच खेला गया था. न्यूजीलैंड ने ना तो पहले कभी भारत को सीरीज डिसाइडर में हराया था और ना ही भारत में कभी वनडे सीरीज जीती थी. ऐसे में फैंस टीम इंडिया की जीत की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन, जैसा सोचा था वैसा नतीजा रहा नहीं. भारत को पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर वनडे सीरीज गंवानी पड़ी, जिसे लेकर लोगों का गुस्सा कोच गौतम गंभीर पर भड़क उठा और उन्होंने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.