Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Latehar Bus Accident: छत्तीसगढ़ से झारखंड आ रही बस लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत; राहत और बचाव कार्य जारी

17

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में छत्तीसगढ़ से आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत बताई जा रही है. वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई. ग्रामीणों के अनुसार, पांच लोगों की मौत हुई है. हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सभी घायलों का महुआडांड़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, इनमें कई की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है.

दरअसल, लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार, बस को रिजर्व कर लोग मेहमानी में जा रहे थे. इसी दौरान घाटी में बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस घाटी में पलट गई. दुर्घटना में बस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें पांच लोगों की मौत की बात भी बताई जा रही है.

इधर, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया. एसडीएम के आदेश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट की पूरी स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सभी को पहुंचाया गया अस्पताल- एसडीएम

महुआडांड़ एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा गया. घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया. लगभग 25 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सकों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों की जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.