Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

Dhanbad Crime News: धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्लानिंग कर रहे चार शातिर अपराधी गिरफ्तार; लूट और डकैती की थी योजना

3

धनबाद: आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. इन अपराधियों के पास से देसी पेस्टल और 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोली पुलिस ने बरामद किया है. पहले हुए फायरिंग और लूटपाट की घटनाओं में भी ये अपराधी शामिल रहे हैं. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा गया है.

बड़ी घटना को अंजाम देने की मिली थी सूचना

शनिवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को कुछ अपराधियों के द्वारा राजगंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद राजगंज और तेतुलमारी थाना की पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा राजगंज-तेतुलमारी मुख्य सड़क पर सोनदाहा बस्ती के समीप एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई.

चेकिंग के दौरान देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दो बाइक पुलिस को नजर आई. दोनों बाइक पर चार अपराधी सवार थे. पुलिस को देख अपराधी तेजी के साथ भागने लगे. हालांकि पुलिस ने पीछाकर सभी को दबोच लिया. इसमें से कुछ अपराधियों को चोटें भी आईं हैं. पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की पांच जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गईं हैं.

आरोपियों का पूर्व से भी रहा आपराधिक इतिहास

ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधियों ने 10 जनवरी 2026 को तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव के पास किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर फायरिंग और लूटपाट की कोशिश की थी, जिसमें अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रिंकु मंडल उर्फ टुनटुन मंडल, रवि महतो उर्फ बिल्लु, समशुल अंसारी उर्फ चांद और गौतम धीवर उर्फ बाबा के रूप में हुई है.

इनमें से कुछ आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.