Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में लगा मकर संक्रांति का मेला, सैकड़ों लोगों ने लगाई डुबकी

26

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा प्रखंड में एशिया का सबसे गर्म सूर्यकुंड है. यहां मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया है. 15 दिवसीय मेले का उद्घाटन स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत कई लोगों ने सामूहिक रूप से किया. इस मेले में दूसरे राज्य से भी लोग पहुंचते हैं. देवघर श्रावणी मेला के बाद झारखंड का यह दूसरा सबसे बड़ा मेला होता है. यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कुंड में डुबकी लगाकर स्नान किया.

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने लोगों को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. यह मेला ऐतिहासिक है, जहां झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं. लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. सिर्फ सीसीटीवी ओर सुरक्षाकर्मी के भरोसे नहीं रहना है. मेले की साफ सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो.

यहां लगभग चार बजे सुबह से लोगों का तांता लगा रहा. मान्यता है कि भगवान श्रीराम वनवास के वक्त सुरजकुंड में वास किए थे. माता सीता द्वारा छठ पर्व करने के लिए लक्ष्मण ने अपनी तीर से सुरजकुंड की स्थापना की थी. स्थापना काल से लेकर अनवरत गर्म पानी जलस्त्रोत चल रहा है. वैज्ञानिक धारणा के मुताबिक गंधक की रसायनिक प्रतिक्रिया के चलते पानी गर्म है. लोक आस्था के मुताबिक कुंड में आंवला डालने से संतानोपत्ति की जानकारी प्राप्त होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.