Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ... Dongargarh Double Murder: राजनांदगांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप से घायल बेटी अस्पता... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरे की अनूठी परंपरा, दंतेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना के साथ जलाई गई अख... Hazaribagh Fire News: बड़ा बाजार के मोटरसाइकिल शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के वाहन जलकर खाक Jharkhand News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी के आह्वान पर भड़की सियासत, दिल्ली प्रदर्शन मे...

राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: ‘AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज’, छात्रों को दिया नया विजन

31

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु पहुंचे. वो नीलगिरी के गुडालूर में एक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. कांग्रेस सांसद ने छात्रों से संवाद भी किया. उनके सवालों का जवाब दिया. राहुल ने कहा, हम हर दिन आईटी क्रांति, एआई, डेटा जैसे शब्द सुनते हैं. हम ये भी सुनते हैं कि ये सूचना का युग है. एक ऐसा युग जहां जानकारी आसानी से उपलब्ध और सुलभ है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के स्कूल जैसे संस्थान का काम ऐसे लोग बनाना है जो जानकारी को देख सकें, जानकारी को ज्ञान में बदल सकें और इससे भी ज्यादा जरूरी ये है कि वो समझदारी से व्यवहार करें क्योंकि अगर सूचना के युग में हमारे पास समझदारी नहीं है और हम जानकारी में बह जाते हैं तो दुनिया ऐसी जगह बन जाएगी जिसे पसंद करना मुश्किल होगा.

शिक्षा बहुत महंगी नहीं होनी चाहिए

कांग्रेस सांसद ने कहा, स्कूलों का बहुत अहम स्थान है क्योंकि स्कूल युवा छात्रों को समझदार नागरिक बनाते हैं. मेरा मानना ​​है कि शिक्षा बहुत महंगी नहीं होनी चाहिए. शिक्षा का प्राइवेटाइजेशन नहीं होना चाहिए. प्राइवेट स्कूल और कॉलेज हो सकते हैं लेकिन अच्छी क्वालिटी की सरकारी शिक्षा की भी जरूरत है. इसके लिए सरकार को शिक्षा का बजट बढ़ाना होगा.

उन्होंने कहा कि दूसरी बात ये है कि आपको ऐसा माहौल बनाना होगा जहां नौकरियां पैदा हों. सिर्फ सर्विस इंडस्ट्री, आईटी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, छोटे और मंझोले उद्योगों में भी नौकरियांं होनी चाहिए. ताकि देश के विकास में मदद इससे मदद हो सके और देश के लड़के-लड़कियों को नौकरियां मिल सकें.

हमने आईटी सेक्टर में काफी अच्छा किया

राहुल गांधी ने कहा, सिर्फ एजुकेशन सिस्टम ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ बदलना होगा. हमने आईटी सेक्टर में काफी अच्छा किया है. आपने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इंफोसिस में हमारी सभी सफलताओं के बारे में सुना होगा लेकिन अब यह इंडस्ट्री मुश्किल में पड़ने वाली है. इसका कारण एआई है.

उन्होंने कहा, हमें यह सोचना होगा कि हम सर्विस सेक्टर में पीछे न रहें, जहां हम ठीक-ठाक काम कर रहे हैं लेकिन अब हमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बनाना शुरू करना होगा. आज चीन ने मैन्युफैक्चरिंग पर कब्जा कर लिया है. हम जो भी चीजें इस्तेमाल सभी चीन में बनी हैं. हम चाहते हैं कि ये भारत में बनें. ऐसा करने के लिए, हमें सोच बदलनी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.