Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोहड़ी को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह नाकाबंदी, सख्त आदेश हो गए जारी

18

मानसा : पंजाब के लोकप्रिय त्यौहार लोहड़ी को लेकर जहां आम जनता में खुशी, उत्साह और रौनक का माहौल है, वहीं जिला पुलिस लोहड़ी पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट है, जो जगह-जगह नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चला रही है। पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे जिले में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। लोहड़ी पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से मनाने के मद्देनजर जिला पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है तथा जगह-जगह नाकाबंदी कर विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में एस.एस.पी. भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि लोहड़ी जैसे त्योहारों के दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, अलाव जलाए जाते हैं और देर रात तक उत्सव चलते रहते हैं, जिस कारण पुलिस द्वारा पहले से ही पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले के हर क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

वहीं लोहड़ी पर्व को लेकर एस.एस.पी. मीना के दिशा-निर्देशों पर पुलिस चौकी बहिणीवाल के इंचार्ज अमरीक सिंह की अगुवाई में उनकी टीम द्वारा नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्वयं नाकाबंदी स्थल पर मौजूद रहकर त्यौहारों के मद्देनजर वाहनों की सख्ती से जांच करवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधान रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि व व्यक्ति की सूचना देने की अपील की।

उधर, एस.एस.पी. के दिशा-निर्देशों के तहत त्यौहारों के मद्देनजर थाना सदर प्रभारी अमरीक सिंह द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एस.एस.पी. मानसा के निर्देशों के अनुसार पूरी सख्ती के साथ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दूसरी तरफ लोहड़ी पर्व को लेकर व एस.एस.पी. मीना के दिशा-निर्देशों पर कुलरियां चौकी के इंचार्ज गुरमेल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि एस.एस.पी. के निर्देशों के अनुसार चौकी पुलिस द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.