Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य...

22 साल पहले प्रेमिका के साथ भागा युवक, SIR स्कीम से राजस्थान से खोजकर ले आई पुलिस

27

मंदसौर: मां-बाप की मर्जी के खिलाफ 22 साल पहले अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी कर लेने वाले युवक को पुलिस ने राजस्थान के नागौर जिले से ढूंढ निकाला है. शहर के खिलचीपुरा निवासी इस युवक को पकड़ने में सरकार की SIR स्कीम की महत्वपूर्ण भूमिका नजर आई. इसी स्कीम के जरिए गुमशुदा हुए युवक को पुलिस टीम ने ढूंढ लिया है. हालांकि लंबे अरसे बाद मिले बेटे से अब माता-पिता को भी कोई शिकायत नहीं रही है.

प्रेमिका से शादी करने 2003 में भागा था घर से
खिलचीपुरा निवासी विनोद गायरी नामक युवक वर्ष 2003 में शहर की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसे भगाकर राजस्थान के नागौर जिले आ गया था. विनोद अपनी प्रेमिका से शादी करना चाह रहा था. लेकिन समाज और जाति के आड़े आ जाने से वह प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया. 22 साल से विनोद और उसकी पत्नी नागौर में ही मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहे थे. समाज और मां-बाप के डर से दोनों ने ही मंदसौर आना जाना और अपने रिश्तेदारों से मेल मुलाकात करना भी बंद कर दिया था.

SIR स्कीम ने मां से मिलवाया बेटा
घर से भागने के बाद ही दोनों गुमनाम जिंदगी जी रहे थे. इसी दौरान विनोद के एक बेटी और बेटा भी पैदा हुए. बेटी के बड़ा होने के बाद उसने राजस्थान में ही उसकी शादी भी कर दी. इधर विनोद की वापसी की आस में मां राम कन्या बाई गायरी ने कई बार थाने में दर्ज गुमशुदगी की कार्रवाई पर अधिकारियों से गुहार भी लगाई. लेकिन 22 साल में पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पाई. उधर सरकार की SIR स्कीम में नागौर निवासी विनोद गायरी को जब मां-बाप के एपिक नंबर की जरूरत पड़ी. तो पुलिस की टीम ने उसे ऑनलाइन ट्रेस कर लिया.

राजस्थान में रहना चाहता है विनोद
इसके बाद पुलिस की टीम ने विनोद को नागौर जाकर ढूंढ निकाला, और वह उसे मंदसौर ले आई. 22 साल बाद बिछड़े बेटे से मिलने के बाद मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मां रामकन्या बाई ने इस मामले में मंदसौर पुलिस का धन्यवाद अदा किया है. उधर विनोद गायरी ने भी अपनी गलती मानते हुए बताया कि , ”वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए उसके साथ घर से भाग गया था. अब वह राजस्थान में ही रहना चाहता है.” हालांकि उसने कहा कि, ”वह अपने माता-पिता को राजस्थान लेकर जाएगा और यदि वे नहीं आना चाहते तो वह उनके लालन-पालन का भी ध्यान रखेगा.”

इस तरह पुलिस ने किया विनोद को ट्रेस
मंदसौर के नई आबादी थाना के प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि, ”रामकन्या बाई के आवेदन पर पुलिस विनोद की सर्चिंग कर ही रही थी. लेकिन जब विनोद गायरी को अपने SIR नंबर के लिए नागौर में अपने माता-पिता के एपिक नंबर की जरूरत पड़ी तो नागौर पुलिस ने मंदसौर पुलिस से उसकी मां और पिता के एपिक नंबर मांगे और पुलिस ने तत्काल उसे ट्रेस कर लिया. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे नागौर जाकर घर वापसी की समझाइश दी और वह शहर आने के लिए राजी हो गया.”

थाना प्रभारी ने बताया कि, ”दोनों परिवारों के लंबे अरसे के बाद हुए मेल मुलाकात से सभी खुश हैं. विनोद राजस्थान में ही रहना चाहता है. लेकिन उसने वादा किया है कि वह भी अपने मां-बाप का ख्याल करते हुए उनसे मिलने मंदसौर आता जाता रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.