Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

नगर निकाय चुनाव: एक ही बैलेट बॉक्स में पड़ेगा पार्षद-मेयर का वोट, मतदाताओं को दिए जाएंगे अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर

30

रांची: बैलेट पेपर के जरिए इस बार हो रहे नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर का वोट देना होगा. हालांकि इसके लिए पार्षद और मेयर के लिए दो अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर मतदाताओं को मिलेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आरओ और एआरओ को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है.

दो रंगों के बैलेट पेपर से डाला जाएगा मत

इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में 16 जनवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दिनभर चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार संचालित कराने की जानकारी दी जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को 50-50 चुनाव चिन्ह जारी करते हुए नोमिनेशन के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने का निर्देश दिया है.

बातचीत में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त बैलेट बॉक्स रहेगा, जिसमें मत देने का काम होगा. उन्होंने कहा कि बैलेट बॉक्स की रंगाई और मरम्मती का काम जिला स्तर पर की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि मेयर का बैलेट पेपर पिंक रंग का होगा. जबकि वार्ड पार्षद के लिए बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा.

चुनाव परिणाम आने में होगी देरी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक ही बैलेट बॉक्स में पार्षद और मेयर का वोट डालने के निर्णय से कॉउटिंग में अत्यधिक विलंब होने की संभावना बढ़ गई है. कांउटिंग के वक्त सभी बैलेट बॉक्स से दोनों पद के लिए मिलने वाले बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जाएगा. हालांकि, दो अलग-अलग रंग में बैलेट पेपर होने से छांटने में आसानी होगी. इसके बावजूद कॉउटिंग में स्वभाविक रूप से देरी होने के कारण चुनाव परिणाम आने में वक्त लगेगा. बहरहाल, प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने के बाद चुनाव की घोषणा इस महीने के अंत तक होने की संभावना है.

गौरतलब है कि राज्य में 48 नगर निकायों का चुनाव कराने के लिए वार्ड पार्षद और मेयर/अध्यक्ष के पदों का आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जाहिर तौर पर प्रशिक्षण उपरांत आयोग एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद चुनाव की घोषणा करने की प्रक्रिया पूरी करने में सक्षम होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.