Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दहशत में वैशाली! बीजेपी नेता के भाई की संदिग्ध मौत, कमरे का नजारा देख कांप उठी रूह; हत्या या आत्महत्या?

22

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता के भाई का शव खून से लथपथ हालत में मिला. मृतक का गला बुरी तरह से रेता हुआ था. पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है. घटना से बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है.

वैशाली जिले में दवा व्यवसायी राजीव कुमार की निर्मम मौत का मामला सामने आया है. हाजीपुर शहर के नवीन सिनेमा रोड स्थित आवास पर राजीव कुमार का शव खून से लथपथ हालत में मिला. उनका गला बुरी तरह से रेत हुआ था. घरों चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार नगर थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस नेमामले की जांच शुरू कर दी है.

‘डिप्रेशन में चल रहे थे राजीव’

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच की जा रही है, जिस तरह गला रेता गया है वह काफी रेयर है. घटनास्थल से FSL की टीम ने सबूतों को एकत्रित किया है. परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव काफी दिनों से डिप्रेशन में थे. पत्नी के घर से बाहर जाने पर उन्होंने खुद का गला रेतकर खुदखुशी कर ली. मृतक राजीव के बड़े भाई अजित सिंह भाजपा के कद्दावर नेता है.

जांच में जुटी पुलिस

इसी के चलते हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी. पुलिस ने मृतक के बेटे और अन्य परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से ही इलाके में गम का माहौल है. पुलिस पूरे मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.