Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

आशिक बैठा था छाती पर और पत्नी ने दबाए था प्राइवेट पार्ट, पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी गिरफ्तार

31

सोनीपत: सोनीपत के कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार की हत्या के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि चौकीदार रामकिशन की हत्या उसकी पत्नी सरिता ने उसी के दोस्त सतपाल के साथ मिलकर की थी।आरोपी पत्नी ने कैमरे के सामने कबूलनामा कहा कि पति परेशान करता था और इसीलिए उतारा मौत के घाट उतरा था।वहीं सतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारीजारी है।फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को कोर्ट में पेश करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव ककाना का रहने वाला रामकिशन पिछले एक साल से कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में पिछले एक साल से चौकीदारी का काम करता था और उसका पूरा परिवार उसके साथ यही रहता था, लेकिन उसकी पत्नी और उसके बीच में कहासुनी काफी लंबे समय से चली आ रही थी। और इसी कहानी के चलते हत्या की बात सामने आई थी लेकिन अब पुलिस ने रामकिशन की पत्नी सरिता को गिरफ्तार किया तो मामले में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।

खुलासा हुआ है कि सरिता ने अकेले नहीं बल्कि रामकिशन के दोस्त सतपाल के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। जानकारी के अनुसार रामकिशन अपराधिक प्रवृत्ति का इंसान था और इस पर पहले भी दर्जन भर मुकदमे दर्ज थे और सतपाल के साथ इसकी दोस्ती जेल में ही हुई थी और अभी है इसी के साथ गार्डन में रहता था।

पिछले 2 महीने से सरिता के साथ इसके मधुर संबंध थे और इसीलिए सरिता के साथ मिलकर इसने रामकिशन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के सामने सरिता ने खुलासा किया कि रामकिशन की छाती पर सतपाल बैठा था और प्राइवेट पार्ट सरिता ने दबाए थे।वहीं कैमरे के सामने सरिता ने काबुल किया है कि उसका पति उसे लगातार परेशान करता था इसीलिए उसे मौत के घाट उतारा गया है। सतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि कल उन्हें सूचना मिली थी कि कमी रोड पर स्थित एक निजी गार्डन में चौकीदार रामकिशन की हत्या कर दी गई थी हत्या उसी की पत्नी ने की थी आरोपी महिला सरिता को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सतपाल नाम के एक एक शख्स साथ मिलकर हत्या की गई है। आरोपी महिला से पूछताछ जारी है और पूछताछ में सामने आया है कि उसका पति उसे परेशान करता था इसीलिए हत्या की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.