Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

CSO विंग के जांबाज SI विक्रम की दिल का दौरा पड़ने से मौत, बास्केटबॉल के थे बेहतरीन खिलाड़ी

14

करनाल: हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA), मधुबन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अकादमी के सीएसओ (CSO) विंग में तैनात और बास्केटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी, सब-इंस्पेक्टर विक्रम की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। 47 वर्षीय विक्रम अकादमी परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सब-इंस्पेक्टर विक्रम अपने सरकारी आवास में अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें इस स्थिति में देख परिजन तुरंत घबरा गए और उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर मृत्यु का कारण ‘हार्ट अटैक’ बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अकादमी के अधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्च्युरी हाउस भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है।

सब-इंस्पेक्टर विक्रम न केवल एक अनुशासित पुलिस अधिकारी थे, बल्कि बास्केटबॉल खेल में भी उनका बड़ा नाम था। उनकी अचानक मृत्यु से हरियाणा पुलिस और खेल जगत के उनके साथियों में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे एक मिलनसार और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.