Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता...

कैमरे में कैद हुए मौत से पहले के 8 सेकंड, Reel के चक्कर में हो गए लड़के के शरीर के टुकड़े-टुकड़े

77

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रील बनाने के चक्कर में एक 16 साल के युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लोकर मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद कस्बे के टेरा दौलतपुर गांव में मुन्ना सैलून की शॉप चलाते हैं। उनका एक 16 साल का बेटा फरमान गुरुवार को अपने 3 दोस्त शोएब, नादिर और समीर के साथ बारावफात का जुलूस देखने के लिए शाहपुर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में दामोदरपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने चला गया। उसका एक दोस्त उसकी रील बना रहा था।

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत
आपको बता दें कि फरमान ने अपने दोस्त को स्लो मोशन में रील बनाने को कहा और खुद डाउन-लाइन से सटकर धीरे-धीरे चलने लगा। फरहान अभी मुश्किल से 7 सेकंड ही चला होगा कि पीछे से दरभंगा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के टुकड़े हो गए। उसकी मौत का वीडियो उसके दोस्त के मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.