Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

चाइनीज मांझा, पतंग के साथ मौत का खतरा, दुर्ग में खुलेआम बिक्री, मकर संक्रांति से पहले अलर्ट

18

दुर्ग: मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही दुर्ग जिले में पतंगबाजी का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है. बच्चे, युवा और परिवार सभी इस त्योहार की तैयारी में जुटे हैं. इस उत्साह के बीच प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खुलेआम उपयोग और बिक्री का एक गंभीर और जानलेवा खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है.

खतरनाक है चाइनीज मांझा

चाइनीज मांझा बेहद धारदार होता है. यह न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पक्षियों और जानवरों के लिए भी घातक साबित हो रहा है. दुर्ग शहर और आसपास के इलाकों में रोजाना करीब 150 से 200 चरखी चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है. त्योहार को देखते हुए पतंग कारोबारियों ने पहले से ही भारी मात्रा में स्टॉक जमा कर लिया है.

22 जनवरी 2024 को दुर्ग जिले में अज्जू नामक युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी. वहीं इस साल दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.

दुर्ग कलेक्टर के सख्त निर्देश

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाली दुकानों की जांच की जाएगी और जहां भी यह मांझा मिलेगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएं ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

दुकानों की जांच की जाएगी. प्रतिबंधित सामग्री है, इसलिए कहीं बिक्री नहीं होनी चाहिए. इस निर्देश का सख्ती से पालन होना चाहिए: अभिजीत सिंह, कलेक्टर

प्रशासन की नागरिकों से अपील

⦁ चाइनीज मांझे का उपयोग न करें

⦁ विकल्प के रूप में पारंपरिक सूत के मांझे का ही इस्तेमाल करें.

हेल्पलाइन नंबर जारी

दुर्ग जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. इस नंबर पर आप कॉल कर चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस पहल का उद्देश्य यही है कि मकर संक्रांति का त्योहार खुशियों और उत्साह के साथ मनाया जाए और किसी हादसे और दुखद घटना को रोका जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.