Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

आंध्र प्रदेश में आसमान छूती आग की लपटें: ONGC पाइपलाइन लीक से भारी तबाही, गांवों में मची चीख-पुकार

34

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में ओएनजीसी पाइपलाइन से बड़े पैमाने पर गैस रिसाव हुआ है. मलिकिपुरम मंडल के इरुसमांडा के पास हुए इस भीषण गैस रिसाव से आसपास के गांव भी धुएं की चपेट में आ गए हैं. आग तेजी से फैली. आग लगते ही गांव के लोगों ने ओएनजीसी अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी. पाइपलाइन से हुए इस भीषण गैस रिसाव से स्थानीय लोग दहशत में हैं. एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने आस-पास के गांवों को खाली करवा लिया है.

इधर, पाइपलाइन में गैस के रिसाव से भड़की आग में सैकड़ों नारियल के पेड़ जल गए. अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद ओएनजीएल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे हैं. अधिकारियों का कहना है कि एक निजी कंपनी ने 10 दिन पहले गैस भंडारों पर काम शुरू किया था.

इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गैस दुर्घटना की जानकारी ली है. उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं. उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर, गैस रिसाव के मद्देनजर आसपास के गांवों में घोषणाएं की जा रही हैं, जिसमें लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया जा रहा है.

धमाके के साथ ही मची अफरा-तफरी

ओएनजीसी की पाइपलाइन में बड़े पैमाने पर गैस के रिसाव के साथ ही धमाका हुआ और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ओएनजीसी के कुएं पर तकनीकी मरम्मत का काम किया जा रहा था. राहत की बात यह है कि अभी तक इस घटनाक्रम में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है.

सूत्रों के अनुसार, मरम्मत से पहले कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से बंद किया गया था. इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद गैस और कच्चा तेल तेज दबाव के साथ बाहर निकलने लगे. कुछ ही पलों में रिसाव वाली गैस में आग लग गई और कुएं के आसपास ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

गैस रिसाव और आग के कारण आस-पास के गांवों में धुएं का घना गुबार फैल गया. पूरे इलाके में विजिबिलिटी काफी कम हो गई और हवा में तेज गैस की बदबू फैल गई. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क करते हुए बिजली के स्विच बंद रखने, गैस सिलेंडर का उपयोग न करने और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से दूरी बनाए रखने की सलाह दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.