Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

तमंचे, लाठी-डंडे और तलवारें तक चल गईं… उधम सिंह नगर में खनन माफियाओं के दो गुटों में संघर्ष

40

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर में खनन माफियों के होंसले इतने बुलंद हैं कि खनन माफिया बेखौफ होकर फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहें हैं. इसका नतीजा है कि खनन क्षेत्र में माफियों के दो गुटों के बीच फायरिंग के मामलों का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है. खनन क्षेत्र में इन फायरिंग की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित होती दिखाई दे रही है.

ताजा मामला बाजपुर के कोसी नदी दाबका का है जहां खनन को लेकर दो पक्षों में तमंचे, लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं. इस घटना की एक लाइव वीडियो भी वायरल हुई है. घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में कई राउंड फायरिंग और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगाया गया है.

आपस में चले लाठी-डंडे और तलवारें

आपको बता दें की गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया था. इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक वहां आ धमके. देखते ही देखते दोनों पक्षों में तमंचे,लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं. मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इस घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने घायलों को बाजपुर के उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया. भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

धारदार हत्यारों के साथ हुई मारपीट

एसपी काशीपुर अभय प्रताप ने बताया कि भजन सिंह की तहरीर पर बलविन्दर सिंह, जयमल सिंह, गुरप्रीत सिंह और अन्य 20-25 व्यक्तियों के खिलाफ लाठी डंडों और धारदार हत्यारों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.