Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

दो दिनों के झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचेंगे ज्ञानेश कुमार, जानिए क्या है कार्यक्रम

23

देवघर: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के दो दिवसीय देवघर प्रवास को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. ज्ञानेश कुमार रविवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट दिल्ली से देवघर पहुंचेंगे. आगमन के साथ ही उनका कार्यक्रम आस्था के साथ प्रशासनिक कार्य से जुड़ा रहेगा. देवघर पहुंचते ही मुख्य चुनाव आयुक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे शहर के प्रख्यात नौलखा मंदिर में भी दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे.

धार्मिक अनुष्ठान के बाद CEC का काफिला सीधे एम्स देवघर के लिए प्रस्थान करेगा, जहां वे संस्थान का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करेंगे. शाम के समय वे फिर से बाबा बैद्यनाथ धाम लौटकर भव्य श्रृंगार पूजा में सम्मिलित होंगे.

सोमवार को CEC ज्ञानेश कुमार का कार्यक्रम

सोमवार की सुबह 8:30 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त देवघर से दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे. वहां बाबा के दर्शन के बाद लगभग 10 बजे दुमका के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां अल्पाहार के बाद देवघर लौट जाएंगे, यहां तपोवन स्थित मोहनानंद प्लस टू विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत वे स्थानीय बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से सीधा संवाद करेंगे. इसके बाद वे मीडिया से बात करेंगे.

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उनके आगमन से पूर्व उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने तपोवन पहाड़ सहित मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.