Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पंजाब के मौसम की नई Update, 11 तारीख तक के लिए विभाग ने की भविष्यवाणी

22

जालंधर: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया है। राज्य में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। इसी के चलते रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में धुंध का असर भी देखने को मिलेगा।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने आज से लेकर 11 तारीख तक के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है और राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। यह भी बता दें कि पंजाब में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों यानी अगले हफ्ते तक ठंड अपना असर और दिखाएगी।

बीते दिनों राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। इन दिनों लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि यह ठंड हड्डियों तक असर करती है, जिससे लोगों को खांसी, जुकाम और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.