Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

कार से युवकों के स्टंट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई, इंदौर से पकड़ लाई उज्जैन

47

उज्जैन। शहर के व्यस्त चौराहे पर कार से युवकों द्वारा स्टंट करने और हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ युवक कार एक गेट खोलकर व कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर इंदौर से कार को जब्त किया है। वहीं कार मालिक को भी उज्जैन लाया गया है। पुलिस ने कार का कोर्ट चालान बनाया है।

गेट खोलकर स्टंट

टीआइ यातायात दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कार तेज गति से चल रही है और एक युवक कार का गेट खोलकर खड़ा है। जबकि कार की छत पर तीन युवक बैठे हुए हैं। युवक कार पर बैठकर हुड़दंग मचा रहे हैं। वीडियो में कार की गति काफी तेज थी कार मुनिनगर चौराहे से इंदौर रोड की ओर जा रही थी।

दर्शन करने गए थे उज्जैन

वीडियो सामने आने के बाद यातयात पुलिस ने कार मालिक की तलाश की तो पता चला कि कार चार बार अलग-अलग लोगों द्वारा खरीदी गई है। कड़ी से कड़ी जोड़त हुए पुलिस ने कार मालिक निहालसिंह को इंदौर के खजराना क्षेत्र से पकड़ा है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई व उसके दोस्त उज्जैन में दर्शन करने के लिए आए थे और हरकत की थी। पुलिस ने कार का कोर्ट चालान बनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.