Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लुधियाना में नाबालिग को अगवा कर पीटा, परिवार ने मांगी रंगदारी, मामला कर देगा हैरान

20

लुधियाना: लुधियाना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां फौजी कॉलोनी इलाके में पतंग खरीदने निकले एक किशोर को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। बदमाशों को शक था कि किशोर नशा तस्करी से जुड़ा है।

बता दें कि रास्ते में तीन बाइकों पर सवार युवकों ने उसका पीछा किया और उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर आत्म नगर पार्क के पास धूरी लाइन्स स्थित एक कमरे में ले गए। वहां किशोर को निर्वस्त्र कर बेल्ट और गैस सिलेंडर के पाइप से बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने उसके परिजनों को वीडियो कॉल कर मारपीट दिखाई और 20 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित के पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि बदमाश किसी अन्य युवक को उठाना चाहते थे, जिसका नाम नीलू बताया गया है, जो कथित तौर पर नशे के कारोबार से जुड़ा है। गलती से उनके बेटे को ही पकड़ लिया गया। घटना के बाद आरोपी किशोर को गंभीर हालत में आरके रोड फाटक के पास फेंककर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर थाना मोती नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस केस में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.