Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...

क्रूरता की हद पार: मिट्टू झा के सीने में उतार दीं 30 गोलियां, अब 30 थानों की पुलिस कर रही है कातिलों का शिकार

26

बिहार के कटिहार में हुई सागर झा उर्फ मिट्टू झा हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुसिस के मुताबिक, मिट्टू झा को दो दर्जन से अधिक गोलियां मारी गईं. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मिट्टू झा अपने बेटी के जन्मदिन पर केक लेने के बाजार गए थे, इसी दौरान घाट लगाए अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भून दिया. परिजनों के शिकायत के अधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. तीन थानों की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है.

कटिहार में नए साल की शुरुआत खून खराबे के साथ हुई. नव वर्ष के पहले ही दिन सरेआम कुरसेला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक कुख्यात बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान सागर झा उर्फ मिट्ठू झा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतीश यादव उर्फ सुगम यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है. इस टीम में कुर्सेला, पोठिया, फलका, कोढ़ा और बरारी थाना की पुलिस के साथ-साथ कंट्रोल रूम कटिहार की टीम को भी शामिल किया गया है. पुलिस लगातार विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने इस मामले में 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सागर झा उर्फ मिट्ठू झा अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए केक लेने कुर्सेला चौक गए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. जिसमें उनके शरीर के कई हिस्सों पर लगभग दो दर्जन से भी अधिक गोली लगीं. हालांकि, इससे पहले मिट्टू झा को तीन गोलियां लगने की जानकारी सामने आई थी. लेकिन पुलिस ने जांच में पाया गया कि दो दर्जन से अधिकर गोलियां मारी गईं.

गैंगवार की आशंका जता रही पुलिस

गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे आपसी रंजीश या गैंगवार की वजह तो नहीं है. मृतक के खिलाफ भी पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज थे जिससे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.