Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा UP Assembly News: "माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लग जाए", विधानसभा में CM योगी का बड़... AI Summit Protest: दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- 'यह दे... IAS PCS Transfer Punjab: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, थोक में आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें...

रांची को मिलेगा नया नाइट लाइफ हब, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर खुलेगा नाइट मार्केट

5

रांची: साल 2025 विदाई की दहलीज पर खड़ा है और नया साल शुरू होने को है. ऐसे में दुनियाभर में लोग न्यू ईयर को लेकर एक्साइटेड हैं और जश्न की तैयारी में व्यस्त हैं. वहीं रांची नगर निगम शहरवासियों को एक नया अनुभव देने जा रहा है. नगर निगम की पहल पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर अत्याधुनिक नाइट मार्केट विकसित किया गया है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस नाइट मार्केट को खासतौर पर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

नाइट मार्केट के लिए स्टेडियम के बाहरी हिस्से में विशेष प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है ताकि बाजार एक निर्धारित क्षेत्र में ही संचालित हो सके और ट्रैफिक या अव्यवस्था की समस्या न हो. रांची नगर निगम का उद्देश्य है कि लोग देर शाम तक बिना किसी परेशानी के यहां आकर समय बिता सके.

खाने के शौकीनों के लिए बनेगा खास अड्डा

नाइट मार्केट में सबसे अधिक आकर्षण फूड स्टॉल होंगे. यहां स्ट्रीट फूड, फास्ट फूड के साथ-साथ झारखंडी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को मिलेगा. इसके अलावा कुछ स्टॉल स्थानीय हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं के लिए भी आरक्षित किए गए हैं. इससे छोटे दुकानदारों, स्थानीय वेंडर्स और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा.

एक करोड़ रुपये से तैयार हो रहा बाजार

नगर निगम इस नाइट मार्केट को विकसित करने में करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर रहा है. इस बजट से प्लेटफॉर्म निर्माण, बेहतर लाइटिंग, बिजली-पानी की सुविधा, बैठने के लिए बेंच, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. बाजार को पूरी तरह घेराबंदी के साथ विकसित किया गया है ताकि नाइट मार्केट निर्धारित सीमा में ही लगे.

सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर

नाइट मार्केट में सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. पूरे क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही फूड स्टॉल संचालकों को स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. नगर निगम साफ-सफाई और हाइजीन पर नियमित निगरानी करेगा.

नाइट मार्केट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लोगों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल मिले. हमारा उद्देश्य है कि रांचीवासियों को देर शाम एक ऐसा स्थान मिले, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सके. इसके साथ ही इससे स्थानीय छोटे कारोबारियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: सुशांत गौरव, नगर आयुक्त

आखिर में नगर निगम का मानना है कि नाइट मार्केट शुरू होने से रांची की शामें जीवंत होंगी और यह स्थान धीरे-धीरे शहर की नई पहचान बन सकती है. भविष्य में इसे और विस्तार देने की भी योजना है ताकि रांची को एक आधुनिक और आकर्षक शहरी स्वरूप मिल सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.