Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

Jalandhar में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का आगाज, 8 जनवरी को इस इलाके में बनेंगे कार्ड

30

आदमपुर : पंजाब सरकार ने नए साल में राज्य के सभी नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पंजाब के सभी नागरिकों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और वे सभी सरकारी अस्पतालों और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।

ब्लॉक आदमपुर में 8 जनवरी से लाभपात्रियों के बीमा कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना के सफल क्रियान्वयन और नागरिकों को योजना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के उद्देश्य से सी.एच.सी. आदमपुर में आशा वर्कर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के दिशा-निर्देश और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप सिंह की देखरेख में आशा वर्कर्स को योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

एस.एम.ओ. डॉ. कुलदीप सिंह ने बैठक में बताया कि इस योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए हर गांव में कैंप लगाए जाएंगे और यह कार्ड गांव में चल रहे कॉमन सर्विस सैंटर पर बनाए जाएंगे। आशा वर्कर्स को निर्देश दिया गया कि वे नागरिकों को इस योजना के बारे में जागरूक करें इस दौरान डॉ. हरप्रीत सिंह और बी.ई.ई. चंदन मिश्रा भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.