Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

NQAS के तहत मूल्यांकन, सुकमा के पेंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची राज्य और राष्ट्रीय स्तर से टीम

22

सुकमा: जिले के पेंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लागू NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) के तहत मूल्यांकन किया गया. इसके लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर से नामित दो सदस्यीय निरीक्षण टीम पेंटा पहुंची.

भौतिक सुविधाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण: निरीक्षण टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की इमारत, साफ-सफाई, बिजली, पानी और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला, दवा भंडार, आपातकालीन सेवा, प्रतीक्षालय और शौचालयों की स्थिति को बारीकी से देखा गया. मरीजों के बैठने, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की गई.

चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन: टीम ने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का परखी. इसमें इलाज की प्रक्रिया, समय पर जांच, दवाओं की उपलब्धता, रेफरल सिस्टम और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता शामिल रही. नर्सिंग स्टाफ के कार्य, मरीजों से व्यवहार और संक्रमण नियंत्रण उपायों की भी समीक्षा की गई.

मरीजों और स्टाफ से लिया गया फीडबैक: निरीक्षण के दौरान टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया. मरीजों ने इलाज, जांच और स्टाफ के व्यवहार को लेकर अपने अनुभव साझा किए. साथ ही डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा गया.

दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच: NQAS मानकों के अनुसार बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, हैंड हाइजीन, संक्रमण रोकथाम और मरीज सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया. इसके अलावा मरीज रजिस्टर, दवा स्टॉक, लैब रिपोर्ट, प्रसव रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया गया.

सुधार के सुझाव, बेहतर सेवाओं पर जोर: निरीक्षण के बाद टीम ने कुछ व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, वहीं कुछ बिंदुओं पर सुधार के सुझाव भी दिए. टीम ने कहा कि NQAS प्रमाणन के लिए नियमित निगरानी, स्टाफ का प्रशिक्षण और मरीज-केंद्रित सेवाओं को और मजबूत करना जरूरी है.

मूल्यांकन से स्वास्थ्य केंद्र की कमियों और मजबूती की पहचान होती है. दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा, ताकि पेंटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाणन प्राप्त कर सके. इससे क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी लोगों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.- NQAS नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश बक्शी

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अहम कदम: गौरतलब है कि NQAS का उद्देश्य देशभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एक जैसी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है. पेंटा स्वास्थ्य केंद्र का यह मूल्यांकन सुकमा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.