Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

सोशल मीडिया पर वायरल: स्वास्थ्य मंत्री का ‘ड्राइवर’ अवतार! खुद टैंकर चलाकर बुझाई लोगों की प्यास

28

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: खड़गंवा इलाके में हर साल गर्मियों के दौरान ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो जाती है. खासकर शादी-विवाह, अन्नप्राशन, धार्मिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. कई बार दूर-दराज़ से पानी लाने की व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतें होती हैं. स्थानीय लोग लंबे वक्त से पानी की किल्लत को लेकर मदद की मांग कर रहे थे.

टैंकर पर सवार होकर जनता को दी सौगात

इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खड़गंवा क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए. मंत्री ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर टैंकरों को रवाना किया और ट्रैक्टर में लगे टैंकर को चलाकर योजना का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गर्मी के मौसम में राहत देने वाला निर्णय बताया.

28 पंचायतों को टैंकर सौंपे गए

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पहले चरण में 28 पंचायतों को टैंकर सौंपे गए हैं, जबकि शेष पंचायतों को भी जल्द ही टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. मंत्री ने कहा कि आज दो पंचायतों में सांकेतिक रूप से टैंकर सेवा की शुरुआत की गई है, ताकि आगामी गर्मी के मौसम में किसी भी सार्वजनिक आयोजन में पानी की कमी न हो.

गर्मियों में गांवों में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान पानी की सबसे ज्यादा परेशानी होती है. शादी-विवाह, अन्नप्राशन या किसी भी आयोजन में लोगों को भटकना पड़ता था. हर पंचायत में एक टैंकर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी. हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में किसी भी पंचायत को पानी की कमी से जूझना न पड़े: श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

जिला प्रशासन ने दिया भरोसा

स्थानीय जिला प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि टैंकरों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित पंचायतों को दी जाएगी, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे. इस पहल को क्षेत्र में जल संकट से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. स्थानीय लोग भी लंबे वक्त से टैंकर सुविधा की मांग कर रहे थे, जो पूरा हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.