Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! विजय हजारे ट्रॉफी में दहाड़ेंगे विराट कोहली, इस दिन मैदान पर मचेगा गदर

26

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली इन दिनों लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम के लिए 2 मैच खेलते हुए उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए थे. बता दें, बीसीसीआई ने सभी सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को कम से कम 2 मैच इस टूर्नामेंट में खेलने का निर्देश दिया था. हालांकि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पुष्टि की है कि कोहली इस टूर्नामेंट में एक और मैच खेलने वाले हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में फिर उतरेंगे विराट कोहली

रोहन जेटली ने ऐलान किया है कि विराट कोहली 6 जनवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ मैच में खेलेंगे. यह उनका टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला होगा. दरअसल, कोहली खुद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की तैयारी के लिए एक और मैच खेलना चाहते हैं. इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. कोहली ने अब तक खेले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है, एक में 131 रन और दूसरे में 77 रन बनाए हैं. इन पारियों से दिल्ली को अहम जीत भी मिली है.

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पीटीआई को बताया, ‘फिलहाल, वह खेल रहे हैं. विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता बताई है. दूसरी और, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम 8 जनवरी तक वडोदरा में इकट्ठी होगी, ऐसी संभावना है कि कोहली एक दिन पहले पहुंच सकते हैं और प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं.

रेलवे की टीम से बदला लेने का मौका

इससे पहले, विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में भी रेलवे के खिलाफ एक मुकाबला खेला था. ये मैच जनवरी 2025 में खेला गया था, जो 12 साल के लंबे इंतजार के बाद उनका पहला घरेलू फर्स्ट क्लास मैच था. उस मुकाबले में वह सिर्फ 6 रन ही बना सके थे. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था. ऐसे में इस बार विराट कोहली के पास रेलवे की टीम से बदला लेने का मौका होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.