Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...

अगर सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो प्रसन्न हैं आपसे भगवान शिव, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

65

इंदौर। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। चाहे देवता हो या दानव, सभी उनकी पूजा करते हैं। कहा जाता है कि जब भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं, तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। कई बार महादेव अपने भक्तों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भी आगाह करते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि यदि भगवान शिव आपसे प्रसन्न हैं, तो सपने में दिखने वाली किन चीजों के माध्यम से वे आपको संकेत देते हैं। आइए, जाने इस बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है।

सपने में डमरू दिखना

अगर आपको सपने में भगवान शिव का डमरू दिखाई दे, तो यह एक शुभ सपना है। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रवाह होगा। कार्यक्षेत्र में भी लाभ हो सकता है।

सपने में सांप दिखना

अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपकी सभी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। आपके पितर भी आपसे प्रसन्न हैं। लेकिन ऐसा सपना कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए, क्योंकि इससे सपने का शुभ प्रभाव कम हो जाता है।

सपने में त्रिशूल दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में त्रिशूल देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि भगवान शिव आपसे बहुत प्रसन्न हैं। ऐसे में आपको शिव जी की आराधना शुरू कर देनी चाहिए।

नंदी पर सवार शिव जी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में भगवान शिव को नंदी पर सवार देखते हैं, तो आपको खुश हो जाना चाहिए, क्योंकि यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.