Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“मेयर के बेटे को चाहिए हिस्सा…” कानपुर में BJP पार्षद के सनसनीखेज आरोप, ‘बंटी टैक्स’ के खुलासे से हड़कंप

20

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर निगम का राजनीतिक तापमान आजकल काफी गरम है. उसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा की मेयर प्रमिला पांडे ने दो भाजपा के ही पार्षदों को सदन से निलंबित कर दिया है. वहीं, भाजपा पार्षदों ने भी मेयर और उनके पुत्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है. पार्षदों का आरोप है कि शहर में ‘बंटी टैक्स’ चल रहा है. बंटी, मेयर प्रमिला पांडे के पुत्र है. दोनों पार्षदों ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है. अपने निलंबन के खिलाफ पार्षदों ने हाईकोर्ट का रुख करने की बात भी कही है.

भाजपा पार्षद अंकित मौर्य और पार्षद पवन गुप्ता को मेयर प्रमिला पांडे ने अनुशासनहीनता के आरोप के नाम पर सदन की चार बैठकों से निलंबित कर दिया था. पवन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम के अंदर महापौर के बेटे बंटी का पूरा दखल अंदाज रहता है. महापौर के सारे काम उनका बेटा ही संभालता है. यहां तक कि निगम से उठने वाले टेंडर, ठेके भी उन्हीं के इशारे पर उनके अपने लोगों को दिए जाते हैं. उनका ये आरोप भी है कि कुछ दलित बस्तियां ऐसी है जिस पर बंटी पाण्डेय की नजर है और वहां पर बस्ती को खाली कराने की साजिश चल रही है.

पार्षद ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा के राज में होना चाहिए था कि ‘होइये वही जो राम रचि राखा’, लेकिन नगर निगम के चल रहा है कि ‘होइये वही जो बंटी रचि राखा’. मेयर प्रमिला पांडेय का पुत्र बंटी नियुक्ति, भर्ती, ठेके, टेंडर जैसे सभी कामों में दखल रखता है. यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है.

‘जब तक बंटी के दरबार जाकर…’

दोनों पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि जब तक बंटी के दरबार में जाकर पैर नहीं छुएंगे तब तक किसी पार्षद का कोई काम नहीं हो सकता. पार्षद पवन गुप्ता ने तो मेयर को दलित विरोधी बताते हुए खुद की हत्या की आशंका भी जताई है. पार्षदों के गंभीर आरोपों के बाद कहां एक ओर हड़कंप मच गया है वहीं राजनीतिक गलियारों में भाजपा की आपसी खींचतान को लेकर भी काफी बातें हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.