Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

पंजाब में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के कारण घटा भयानक हादसा! एक की मौके पर मौत, कई घायल

32

खन्ना : आज सुबह खन्ना में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा दोराहा से लुधियाना जाने वाली नहर सड़क पर गांव अजनोद के पास हुआ, जहां एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह इलाके में कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक नहर रोड से गुजर रहा था। अचानक गांव अजनोद के पास ट्रक के सामने एक कार आ गई। कार को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक में भरे कुछ गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए।

इस हादसे के कारण पीछे से आ रही गाड़ियों ने भी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन सीमेंट से भरा भारी ट्रक समय पर नहीं रुक सका और आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गया। कुछ ही पलों में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पूरी तरह जाम हो गई। हादसा बहुत बड़ा हो सकता था, लेकिन खुशकिस्मती से कोई धमाका नहीं हुआ। चूंकि ट्रक में घरेलू गैस सिलेंडर थे, अगर कोई सिलेंडर लीक हो जाता या आग पकड़ लेता, तो जान-माल का नुकसान कई गुना बढ़ सकता था। चश्मदीदों ने बताया कि एक गाड़ी के नीचे गैस सिलेंडर फंसा हुआ था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति गाड़ी के नीचे फंसे गैस सिलेंडर को निकालने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई। सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह और उनकी टीम ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा ट्रैफिक को काबू किया गया और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.