Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

25 साल से कम उम्र वालों को शराब परोसने पर पाबंदी, DC ने दी सख्त चेतावनी

24

लुधियाना: लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन द्वारा शहर के सभी रेस्टोरेंट संचालकों और अभिभावकों से अपील करते हुए निर्देश जारी किए गए है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय कानूनी उम्र से कम, यानी 25 वर्ष से नीचे के किसी भी व्यक्ति को शराब परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी रेस्टोरेंट और संबंधित प्रतिष्ठान निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संचालित किए जाएं। तय समय के बाद किसी भी तरह की गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में तुरंत शराब परोसना बंद कर पुलिस या प्रशासन को सूचित करने के आदेश दिए गए हैं। फर्जी पहचान पत्र के इस्तेमाल को लेकर भी सख्त चेतावनी जारी की गई है। यदि किसी ग्राहक द्वारा नकली आईडी का उपयोग पाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी भी संबंधित संचालक की मानी जाएगी। वहीं, तेज आवाज में डीजे बजाने या तय समय के बाद पार्टी आयोजित करने पर भी रोक लगाई गई है।

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि किसी भी कार्यक्रम या आयोजन के लिए पहले से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना मंजूरी के कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि प्रशासन की टीमें शाम के समय अचानक निरीक्षण करेंगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर रेस्टोरेंट मालिकों और संबंधित वयस्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी इन नियमों की जानकारी अधिक से अधिक फैलाने की अपील की है और कहा है कि उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.