Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग

शाल बेचने वाले कश्मीरी को धमकाने की Video Viral होने वाले मामले पर Police का एक्शन

3

कैथल: कैथल में कलायत क्षेत्र में कपड़े बेचने आए एक कश्मीरी युवक को धमकाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। धमकाने वाला व्यक्ति इस युवक को कह रहा है कि वंदे मातरम बोलो, लेकिन वह युवक वंदे मातरम बोलने से मना कर रहा है।

युवक का कहना है कि वह इस्लाम है इसलिए वह नहीं बोलेगा, इस पर वह व्यक्ति उसे गांव से भागने के लिए कह देता है। व्यक्ति कह रहा है कि जब तुम भारत में रह रहे हो और कश्मीरी हो तो वंदे मातरम् बोलना चाहिए, लेकिन युवक फिर भी इस पर कुछ नहीं कहता और वंदे मातरम शब्द बोलने से मना कर देता है। बाद में वह व्यक्ति इस युवक को अपशब्द कहता है और वहां से भगा देता है।

साथ ही यह धमकी देता है कि अगर दोबारा यहां पर कुछ बेचने के लिए आए तो उसका सारा सामान जला देंगे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला कलायत क्षेत्र के किस गांव का मामला है लेकिन प्रथम दृश्य अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बाता गांव का मामला है, जिसमें एक व्यक्ति उस युवक को धमका रहा है।

 मामले को लेकर डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है, यह वीडियो किस व्यक्ति ने बनाई है इस बारे में अभी जांच की जाएगी और जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.