Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

मैदान पर ‘जंग’, मैच के बाद तकरार! भारत-पाक फाइनल के बाद हाथ न मिलाने पर मचा बवाल; क्या ट्रॉफी समारोह का बहिष्कार करेगी टीम इंडिया?

6

अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 21 दिसंबर को दुबई में खेला जाना है. अब सवाल है कि भारत जीता तो क्या होगा? क्या तस्वीर वैसी ही दिखेगी, जैसी 84 दिन पहले नजर आई थी या फिर कुछ बदली होनी कहानी? सवाल यहां एशिया कप की ट्रॉफी लेने और ना लेने से जुड़ा है. 84 दिन पहले यानी 28 सितंबर 2025 को भारत ने UAE में ही सीनियर टीम के बीच खेले एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. मगर भारतीय टीम ने वो ट्रॉफी नहीं ली थी. आज तक वो ट्रॉफी दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल के हेडक्वार्टर में ही रखी है. तो क्या फिर से वही कहानी रिपीट होती दिखेगी?

क्या U19 एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा भारत?

अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान दूसरी बार आमने-सामने होने जा रहे हैं. इससे पहले ग्रुप स्टेज पर दोनों टीमें भिड़ी थीं, जहां पर भारतीय खिलाड़ियों पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाए थे. फाइनल में भी संभवत: हाथ ना मिलाने वाली वही तस्वीर देखने को मिले. लेकिन क्या भारतीय टीम अगर अंडर 19 एशिया कप की ट्रॉफी जीतती है तो उसे भी नहीं लेगी? सवाल इसलिए बरकरार है क्योंकि यहां भी ट्रॉफी मोहसिन नकवी ही दे सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने नहीं ली थी ट्रॉफी

इस साल सितंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले सीनियर एशिया कप के फाइनल की बात करें वहां जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था. अब मोहसिन नकवी सिर्फ एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष होते तो भी चल सकता था. लेकिन, वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी थे. सूर्यकुमार यादव नहीं चाहते थे कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वो किसी पाकिस्तानी या वहां के मंत्री से ट्रॉफी लें. इस फैसले पर पूरी टीम ने अपने कप्तान का साथ दिया और ट्रॉफी नहीं ली.

हैंडशेक की तरह ट्रॉफी मेें भी ‘बड़ों’ को फॉलो करेंगे जूनियर्स?

ICC क्रिकेट को राजनीति से दूर ही रखना चाहती है. जूनियर क्रिकेट के मामले में तो ये बात और भी जोर-शोर से लागू होती है. मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ने भारत-पाकिस्तान से खेल की गरिमा को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. लेकिन, जिस तरह से ग्रुप स्टेज पर खेले मुकाबले में भारत के अंडर 19 खिलाड़ियों ने अपने सीनियर्स को देखते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, उसे देखने के बाद सवाल जरूर गहरा गया है कि क्या वो एशिया कप की ट्रॉफी नहीं लेने में भी उन्हें ही फॉलो करते दिखेंगे?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.