Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कैलाश खेर की आवाज से सजेगी ग्वालियर की शाम, गौरव दिवस पर अटल जी को करेंगे याद

18

ग्वालियर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर संगीत से फिर सराबोर होने जा रहा है. गौरव दिवस के साथ ही इस दिन तबला दिवस भी है और इस मौके पर देश के लोकप्रिय गायक कैलाश खेर ग्वालियर में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. संस्कृति विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर को कैलाश खेर यहां प्रस्तुति देंगे, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी स्वीकृति दे दी है.

मेला ग्राउंड में सजेगी संगीत की मेहफिल

कैलाश खेर संगीत नगरी में शाम 7 बजे मेलाग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर श्रोताओं और दर्शकों के बीच पहुंचेंगे. उनकी प्रस्तुति मेला ग्राउंड में गौरव दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट कार्यक्रम के लिए तैयार किए जा रहे भव्य परिसर में ही आयोजित होगी. इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें याद किया जाएगा.

कैलाश खेर की गायन शैली के दीवाने हैं लोग

संस्कृति विभाग के उप संचालक अमित यादव के अनुसार, ” कार्यक्रम के लिए सीएम मोहन यादव ने अपनी स्वीकृति दे दी है. कैलाश खेर की गायन शैली लोक संगीत से प्रभावित है और उनकी गायकी में लोक संगीत के साथ-साथ भक्ति संगीत, सूफी संगीत का प्रभाव दिखता है, इसलिए उन्हें इस खास मौके के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा उन्होंने 18 भाषाओं में गीत गाए हैं और कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के सैकड़ों गीतों में अपनी आवाज दी है. ऐसे में श्रोता उनकी गायकी में आत्म चिंतन, शांति और उत्साह का अनुभव करते हैं. इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में कैलाश खेर को अप्रोच किया जाता है.”

गौरव दिवस पर ग्वालियर आ रहे अमित शाह

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गौरव दिवस के मौके पर ग्वालियर में कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं. इसी दिन ग्वालियर में अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत तमाम राजनीतिक हस्तियां और उद्योगपति शामिल होंगे. वहीं, बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे. हालांकि, वे कुछ ही घंटों तक ग्वालियर में रहेंगे. वहीं, शाम के वक्त इसी परिसर में बॉलीवुड के नामी गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे. इससे पहले भी कैलाश खेर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कई सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.