Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

महाराष्ट्र में ‘मिनी इलेक्शन’ का रण! 23 नगर परिषदों में आज वोटिंग, कल साफ होगी जीत-हार की तस्वीर

41

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव अपने अंतिम चरण में हैं. आज यानी 20 दिसंबर को 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के लिए वोटिंग कराई जा री है, साथ ही 143 खाली सदस्य पदों पर भी वोटिंग जारी है. राज्य चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान व मतगणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. निकाय चुनावों के वोटों की गिनती 21 दिसंबर को होगी. नगर परिषद और नगर पंचायत में मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. पोलिंग बूथों पर महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने पहुंच रही हैं.

महाराष्ट्र के 263 स्थानीय निकायों के लिए 2 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि बाकी परिषदों और नगर पंचायतों में आज वोटिंग हो रही है. 23 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव अदालत में अपील और चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न बाधाओं की वजह से चुनाव 20 दिसंबर तक टाल दिए गए थे.

इन जगहों पर कराई जा रही वोटिंग

महाराष्ट्र में जिन 23 नगर परिषद और नगर पंचायत में वोटिंग हो रही है, उनमें अंबरनाथ,बारामती,फुरसुंगी उरुळी देवाची,कोपरगाव,देवळाली प्रवरा, पाथर्डी, नेवासा, मंगळवेढा,अनगर (बिनविरोध), महाबळेश्व, फलटण,फुलंब्री, मुखेड, धर्माबाद,निलंगा,रेणापूर,वसमत,अनंजनगाव सुर्जी,बाळापूर, यवतमाळ,वाशीम, देऊळगावराजा,देवळी, घुग्घूस शामिल हैं.

कल सामने आएंगे नतीजे

राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनावों का कार्यक्रम 4 नवंबर, 2025 को घोषित किया था. चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 2 दिसंबर, 2025 को संपन्न हुआ था. बची हुई जगहों पर आज मतदान हो रहा है. सभी संबंधित स्थानों पर 21 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी.

चुनाव आयोग ने दिए इंतजाम करने के आदेश

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्ण वोटिंग और गिनती सुनिश्चित करने के लिए सख्त निवारक उपाय करने का निर्देश दिया है. वाघमारे ने पिछले दो दिनों में जिला कलेक्टरों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश जारी किए.

SEC ने आगे कहा कि वोटिंग और गिनती सुचारू रूप से और शांतिपूर्ण ढंग से होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.