Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

आसमान के रक्षक बने भक्षक! IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने यात्री को पीटा, एयरलाइन ने तुरंत किया सस्पेंड

32

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के एक पैसेंजर ने एक्स पोस्ट में कहा कि जब उसने एक एअर इंडिया एक्सप्रेस पायलट के बोर्डिंग लाइन तोड़ने पर आपत्ति जताई, तो पायलट ने उसपर हमला कर दिया. पैसेंजर अंकित दीवान ने एक्स पर अपने चेहरे पर खून लगी फोटो शेयर करते हुए खुद के साथ हुई मारपीट के बारे में बताया और एयरलाइन-एयरपोर्ट प्रशासन पर कई सवाल उठाए.

दीवान ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी ने यह हमला देखा और वह अभी भी इससे सदमे में है. यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर हुई. दीवान ने एक्स पर लिखा कि वह और अपने परिवार, जिसमें उसकी चार महीने की बेटी भी शामिल थी, स्टाफ वाली सिक्योरिटी चेक-इन लाइन का इस्तेमाल कर रहे थे, क्योंकि वे एक बच्चे के साथ स्ट्रोलर में यात्रा कर रहे थे.

दीवान ने कहा, “स्टाफ मेरे आगे लाइन तोड़ रहा था. जब मैंने उन्हें टोका, तो कैप्टन वीरेंद्र, जो खुद भी वही कर रहे थे ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अनपढ़ हूं और क्या मैं उन साइन को पढ़ नहीं सकता जिन पर लिखा था कि यह एंट्री स्टाफ के लिए है,” दीवान ने आगे बताया कि इसके बाद दोनों में कहा-सुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने किया हमला

दीवान ने कहा कहा-सुनी के बीच ही AIX (एअर इंडिया एक्सप्रेस) के पायलट ने मुझ पर शारीरिक हमला किया, जिससे मेरी नाक में खून निकल आया. दीवान ने पायलट की फोटो शेयर करते हुए कहा कि उसकी शर्ट पर जो खून है, वह भी मेरा ही है.” पायलट का नाम विजेंदर सेजवाल बताया गया है.

दीवान की पोस्ट वायरल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि वह “इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करता है.” एयरलाइन ने कहा, “संबंधित कर्मचारी को जांच पूरी होने तक तुरंत प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है. जांच के नतीजों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.” एयरलाइन ने कहा कि कर्मचारी दूसरी एयरलाइन में पैसेंजर के तौर पर यात्रा कर रहा था और उसकी दूसरे पैसेंजर से कहासुनी हुई थी.

लेटर लिखने के लिए दीवान को किया मजबूर

एयरलाइन ने अपनी बयान में आगे कहा कि एअर इंडिया एक्सप्रेस आचरण और प्रोफेशनलिज्म के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसके कर्मचारी हर समय जिम्मेदारी से काम करें.”

दीवान ने आगे यह भी आरोप लगाया कि उसे एक लेटर लिखने के लिए मजबूर किया गया जिसमें लिखा था कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएगा. उसने कहा, “… या तो वह लेटर लिखता या अपनी फ्लाइट मिस करता और 1.2 लाख रुपये की छुट्टियों की बुकिंग बर्बाद हो जाती.”

दिल्ली पुलिस को भी किया टैग

दीवान ने पोस्ट में दिल्ली पुलिस के ऑफिशियल हैंडल को टैग करते हुए पूछा, “मैं वापस आकर शिकायत क्यों नहीं कर सकता? क्या न्याय पाने के लिए मुझे अपने पैसे भी कुर्बान करने होंगे? क्या अगले दो दिनों में, जब तक मैं दिल्ली वापस आऊंगा, तब तक CCTV फुटेज गायब हो जाएगा?”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.