Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़...

असम में चीख उठी राजधानी एक्सप्रेस! हाथियों के झुंड से जोरदार टक्कर, 8 गजराजों की मौत और पटरी से उतरे 5 डिब्बे

19

असम में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. राज्य के जमुनामुख के सानरोजा इलाके में नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई. यह हादसा शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ, जब हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. हादसे में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में 8 हाथियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ हाथी घायल हैं.

हादसे के बाद इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं. बताया जा रहा है कि लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन हाथियों से टकरा गई और ये हादसा हो गया. यह इलाका वन क्षेत्र में आता है. ऐसे में समय-समय पर हाथियों का झुंड जंगलों से निकलकर रेलवे ट्रैक पर आ जाता है.

यात्रियों में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेन की चपेट में आए हाथियों के कटने के बाद उनके अंग रेलवे ट्रैक पर बिखर गए. इसी वजह से कई ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए हैं, साथ ही कई को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं टक्कर के बाद ट्रेन में जोरदार झटका लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े. हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.

ट्रेन गुवाहाटी के लिए रवाना

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना में जो डिब्बे पटरी से उतरे उनमें सवार यात्रियों को बाकी डिब्बों में खाली बर्थों पर शिफ्ट किया गया है. प्रभावित डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को गुवाहाटी के लिए रवाना किया गया. गुवाहाटी पहुंचने पर यात्रियों की सुविधा के लिए और डिब्बे ट्रेन में जोड़े जाएंगे. इसके बाद ट्रेन अपना आगे का सफर पूरा करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.