Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

X पर मोदी मैजिक! भारत की टॉप 10 मोस्ट-लाइक्ड पोस्ट में पीएम की 8 पोस्ट शामिल; पुतिन को गीता देते फोटो ने तोड़े रिकॉर्ड

28

एक्स इस समय दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. कई खबरें इसी प्लेटफॉर्म पर वायरल होती हैं. दुनिया भर की ज्यादातर हस्तियां एक्स पर मौजूद हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी X पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं. उनकी पोस्ट पर मिलने वाले लाइक्स की संख्या ही उनकी लोकप्रियता का पैमाना बताते हैं. हाल ही में भारत दौर पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गीता देते हुए पीएम मोदी की फोटो पर जमकर लाइक्स मिले हैं.

पिछले महीने एक्स पर सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट में नरेंद्र मोदी का दबदबा रहा है. 30 दिन में भारतीयों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद किए गए शीर्ष 10 पोस्ट में से 8 पीएम नरेंद्र मोदी के हैं. यह प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रमाण है. बता दें, हाल ही में एक्स ने एक नया फीचर लान्च किया है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि पिछले एक महीने में कौन से पोस्ट को यूजर्स ने सबसे ज्यादा लाइन किया है.

पीएम मोदी की कौन सी पोस्ट रही सबसे ज्यादा वायरल

4 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर शेयर किया कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता की एक प्रति भेंट की है. इस पोस्ट को 23.1 लाख लोगों ने लाइक किया, 67 लाख लोगों ने देखा और 5000 से अधिक लोगों ने कमेंट किया.

पुतिन की भारत यात्रा से संबंधित पीएम मोदी की एक अन्य पोस्ट को एक लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं. भारत-रूस मित्रता के महत्व पर एक पोस्ट पर आठ हजार से ज्यादा कमेंट आए. पिछले एक महीने में प्रधानमंत्री की ओर से किए गए जिन पोस्ट को सबसे अधिक पसंद किया गया उनमें- 19 वर्षीय वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखा, राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वजारोहण उत्सव, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी को शादी की शुभकामनाएं और नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत वाले पोस्ट शामिल हैं.

एक्स पर ये नया फीचर हाल ही में पेश किया गया है जिससे पता चलता है कि किस पोस्ट को सबसे ज्यादा लाइक किया गया, कितना कोट किया गया और उस पर कितने रिप्लाई किए गए.

X पर पीएम मोदी के @narendramodi हैंडल पर 105 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.