Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा: मार्शल और कांग्रेस विधायकों के बीच जबरदस्त बहस और धक्का-मुक्की, कई विधायकों को किया गया नेम…

4

चंडीगढ़:  तनावपूर्ण हो गई कि स्पीकर को दखल देते हुए कांग्रेस के कई विधायकों को ‘नेम’ (Name) करना पड़ा और मार्शलों की मदद से उन्हें सदन से बाहर निकलवाया गया।

सदन में मुख्यमंत्री ‘वंदे मातरम’ के विषय पर अपना भाषण दे रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और मुख्यमंत्री के संबोधन में बाधा डाली। स्पीकर हरविंदर कल्याण ने बार-बार विपक्षी सदस्यों को अपनी सीटों पर जाने और शांति बनाए रखने की चेतावनी दी, लेकिन हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने उनकी वेल में पहुंचकर नारेबाजी कर रहे विधायकों को नेम किया, स्पीकर ने कांग्रेस के कई विधायकों को नेम किया, जस्सी पेटवाड़ , बलराम दांगी , गीता भुक्कल ,कुलदीप वत्स और विकास सहारण को नेम किया गया

स्पीकर की सख्त कार्रवाई: विधायकों को किया ‘नेम’
जब कांग्रेस विधायक शांत नहीं हुए, तो स्पीकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “आप अपनी सीट पर जाइए, अन्यथा मैं आप सबको नेम कर दूँगा।” इसके बावजूद नारेबाजी नहीं रुकी, जिसके बाद स्पीकर ने पर्ची से नाम पढ़कर संबंधित विधायकों को सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।

मार्शल और विधायकों के बीच हाथापाई
स्पीकर के आदेश के बाद मार्शल सदन के भीतर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायकों और मार्शलों के बीच जबरदस्त बहस और धक्का-मुक्की हुई।
बलराम दांगी और जस्सी पेटवाड़ को मार्शल सदन से खींचकर बाहर ले गए। शकुंतला खटक को भी बीच सदन से बाहर किया गया। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को बाहर निकालने के लिए करीब आधा दर्जन महिला मार्शलों को बुलाया गया। इस दौरान एक मार्शल हाथ जोड़कर उनसे बाहर चलने की विनती करती दिखी, लेकिन अंततः उन्हें भी सदन से बाहर कर दिया गया।

बिना विपक्ष के जारी रहा भाषण
सदन में इस अफरातफरी और विधायकों को बाहर निकाले जाने के बीच भी मुख्यमंत्री का भाषण और नारेबाजी का दौर जारी रहा। सदन की कार्यवाही में इस तरह का टकराव हरियाणा की राजनीति में बढ़ते तनाव को साफ दर्शाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !