Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

पंजाब के इस जिले में आम लोगों के इकट्ठ पर रोक, जानें कब और क्यों…

23

रूपनगर: अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट रूपनगर अविकेश गुप्ता ने इंडियन सिविल प्रोटैक्शन कोड 2023 की धारा 163 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, 21 दिसम्बर, 2025 को होने वाली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलैक्शन बोर्ड परीक्षा के संबंध में जिला रूपनगर में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आम लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

अविकेश गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी श्री अमृतसर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलैक्शन बोर्ड परीक्षा 21 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे (2 घंटे) तक आयोजित की जा रही है, जिसके लिए गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल (गर्ल्स), साहिबजादा अजीत सिंह एकैडमी रूपनगर, जीनियस इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल, सोलखियां, पंजाब नैशनल स्कूल बहरामपुर जि़मीदारा, गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल घनौली, शिवालिक पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

रूपनगर जिले के रूपनगर, खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर, डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर और जी.एम.एन. सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर में परीक्षाएं होंगी, जिनके आसपास सैक्शन 163 लगाया गया है ताकि परीक्षाएं आसानी से हो सकें। उन्होंने कहा कि यह रोक इन स्कूलों के टीचरों/स्टाफ पर लागू नहीं होगी और न ही उन स्टूडैंट्स पर लागू होगी जिनके परीक्षा सेंटर इन स्कूलों में बनाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.