Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज... DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण...

लोक शांति भंग करने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर

32

बिलासपुर: सीएम विष्णुदेव साय की फोटो पर अमर्यादित ढंग से टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया.

क्या है मामला

गुरुवार को नेहरू चौक में कांग्रेस ने एक सभा की. इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो पर अमर्यादित ढंग से टिप्पणीकर अपमानित किया गया. जिसका वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया.

सीएम के अपमान से भाजयुमो आक्रोशित

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने बताया कि कांग्रेसियों ने सभा के दौरान मुख्यमंत्री के फोटो पर टिप्पणी की गई. चप्पल से हमला कर अपमानजनक व्यवहार किया गया. लोक शांति भंग करने को लेकर हमने कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये एफआईआर दर्ज कराई है.

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार चल रही है, वहीं कांग्रेसियों के आंखों की किरकरी बनी हुई है, वे कभी आदिवासियों की प्रगति नहीं देखना चाहते. उनकी मानसिकता सदैव आदिवासी विरोधी रही है. यही वजह है कि कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय की फोटो का अपमान किया.

सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR

इसी मामले को लेकर भाजयुमो के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया. सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिविल लाइन थाने में लोक शांति भंग करने और मुख्यमंत्री का अपमान के संबंध में केस दर्ज करने आवेदन दिया है. वीडियो फुटेज का एक पेन ड्राइव भी दिया गया है. मामले में कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस के स्थानीय बड़े नेताओं व अन्य कार्यकर्ताओं खिलाफ BNS की धारा 126(2)190,191,(2)352 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.