Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Rahim Acquittal Case: आखिर किस आधार पर छत्रपति हत्याकांड से बरी हुआ राम रहीम? हाईकोर्ट के फैसले ... Ram Rahim Acquitted: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी अन्... सोनीपत में हाय राम! कार के अंदर 12वीं का पेपर सॉल्व कर रही थीं 3 महिला टीचर, फोन में मिलीं प्रश्नों ... झज्जर के किसान के बेटे ने रचा इतिहास! 4 बार फेल होने पर भी नहीं मानी हार, अब UPSC में हासिल किया 191... घर खरीदारों से धोखाधड़ी पर ED का बड़ा एक्शन! सोनीपत में 206 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हड़कंप जेल प्रशासन की खुली पोल! हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला जारी, 2 के खिलाफ FIR दर्ज Punjab Debt News: पंजाब के कर्ज पर सियासत तेज, परगट सिंह ने मान सरकार पर साधा निशाना, गिनाईं नाकामिय... पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से... Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये...

इमरान की बहनों पर ‘आतंकवाद’ का केस! अडियाला जेल के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, अलीमा खान समेत 400 समर्थकों पर FIR दर्ज

6

पाकिस्तान पुलिस ने बुधवार (17 दिसंबर) को पीटीआई संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों और उनके दर्जनों समर्थकों के खिलाफ अडियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. पूर्व पीएम की बहनों और उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के रिश्तेदारों और वकीलों को उनसे मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नाराज बहनों और समर्थकों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया था और सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की था.

आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, खान की दो बहनों अलीमा खान और नोरीन नियाजी के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और समर्थकों, जिनमें सलमान अकरम राजा, नईम पंजोथा, कासिम खान, आलिया हमजा, राजा नासिर अब्बास शामिल हैं, इन सभी के खिलाफ रावलपिंडी के सदर बेरोनी पुलिस स्टेशन में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 120 भी लगाई

पुलिस ने कथित तौर पर राज्य के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 120 भी लगाई है. पुलिस के मुताबिक कल रात मौके पर ही कम से कम 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और एफआईआर में उल्लिखित अपराधों में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. अप्रैल 2022 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों ने खान से मुलाकातों पर बिना पूर्व सूचना के प्रतिबंध लगा रखे हैं, इस बहाने से कि आगंतुक ऐसी मुलाकातों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करते हैं. खान के साथ आखिरी मुलाकात 2 दिसंबर को हुई थी, जब उनकी बहन उजमा खान को उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी. इमरान खान के समर्थक लगातार उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं. बीते दिनों ही खान की सेहत से जुड़ी कई तरह तरह की खबरें सामने आईं थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !