Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

‘बेटे नहीं हैवान हो तुम, धरती पर कलंक हो’ बेटे की करतूत देख फायर हो गए कलेक्टर

34

कहते है मां के पैर के नीचे स्वर्ग होता है, लेकिन कानपुर के एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को इतनी भद्दी-भद्दी गालियां दी कि उसकी रिकॉर्डिंग सुनकर खुद डीएम आग बबूला हो गए. जनता दरबार में डीएम ने बेटे से कहा कि तुम बेटे नहीं हैवान हो. इस धरती पर कलंक हो. सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कलयुगी बेटे ने मां के मकान पर कब्जा कर लिया और मां को घर से बाहर निकाल दिया. डीएम ने तुरंत आदेश दिए कि मकान को आज ही खुलवा कर मां को कब्जा दिलाया जाए.

कानपुर के चौबेपुर की रहने वाली एक महिला के पति का स्वर्गवास दो साल पहले हो गया था. महिला की चार बेटियों और बेटा कृष्ण मुरारी है. महिला के अनुसार कृष्ण मुरारी शराबी और आवारा है. पति की मृत्यु के बाद से बेटा अपनी बहु के साथ मिलकर उनको गालियां देता था. आरोप है कि बेटा दामादों की हत्या करने की धमकी भी देता था. जब एक बार पीड़ित महिला दर्शन करने वृंदावन गई थी तो बेटे ने पीछे से मकान पर ताला लगा दिया और कब्जा कर लिया.

रिकॉर्डिंग सुनकर आग बबूला हुए DM

इस पूरे मामले में महिला ने हाईकोर्ट का सहारा लिया और हाईकोर्ट के आदेश पर कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पेश हुई. डीएम ने वहीं पर बेटे को भी तलब कर लिया. महिला ने डीएम से गुजारिश करते हुए कहा जाए कि उनका बेटा कैसी कैसी गालियां देता है. इस बात को प्रूफ करने के लिए महिला ने बेटे की कॉल रिकॉर्डिंग कर ली थी. जब डीएम ने रिकॉर्डिंग सुनी तो वो आग बबूला हो गए.

‘तुम बेटे नहीं हैवान हो’

उन्होंने बेटे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम बेटे नहीं हैवान हो. इस धरती पर कलंक हो तुम. पीड़िता महिला की हालत और दर्द देखकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तुरंत आदेश दिए है कि महिला के घर का ताला खुलवा कर उसे तुरंत मकान का का कब्जा दिलाया जाए. जब तक महिला को कब्जा नहीं मिलता है तब तक आरोपी बेटे को जाने ना दिया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.