Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

खाचरौद में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वीभत्स तरीके से मर्डर

33

उज्जैन: उज्जैन जिले के खाचरौद में सोमवार को सनसनीखेज हत्याकांड हुआ. खाचरौद तहसील के मालीपुरा में एक परिवार में माता-पिता अपनी 3 बेटियों व एक बेटे के साथ रहते हैं. सबसे छोटी बेटी की उम्र 9 वर्ष. वह अपनी नानी के यहां खाचरौद के ही जूना शहर काजी गली में रहती है. मासूम की मां शनिवार 13 दिसंबर को मालीपुरा से काजी मोहल्ला अपनी मां और बच्ची से मिलने आई थी. उसी दिन मासूम के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई.

बच्ची की रतलाम मेडिकल कॉलेज में मौत

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिजनों ने बताया “दोपहर में हम सब छत पर बैठे थे. कुछ देर बाद नीचे आए तो बच्ची भी आ गई और अचानक गायब हो गई. उसे खूब ढूंढा नहीं मिली. कुछ देर बाद पड़ोसी रियाज शाम 05:45 बजे मासूम को संदिग्ध हालत में लेकर आया और बोला ये मेरे यहां नहाने की मोरी से घायल हो गी. वह बेहोश हालत में मिली.”

परिवार ने तुरंत बच्ची को खाचरौद में ही रिराज के साथ जाकर डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टर ने मासूम को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां तीसरे दिन उसकी मौत हो गई.

आरोपी ने दिल दहलाने वाली वारदात का खुलासा किया

बच्ची की नानी ने पड़ोसी रियाज पर आरोप लगाते हुए कार्रवाईं की मांग की. नानी का कहना था “पड़ोसी रियाज ने ही बच्ची की हत्या की है. कुछ लोगों ने एक युवती पर दोपहर 03:30 बजे बच्ची को साथ ले जाने के गंभीर आरोप लगाए थे.” पुलिस ने आरोपो को गंभीरता से लेकर रियाज और युवती को उठाकर पूछताछ शुरू की. रियाज ने पुलिस पूछताछ में दिलदहला देने वाले खुलासे किए और हत्या का आरोप कबूला.

विरोध करने पर बच्ची को मारने की कोशिश

एसडीओपी आकांक्षा बेछोटे ने बताया “आरोपी रियाज ने पुलिस को बताया शनिवार को मेरे घर के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे. घर पर कोई नहीं था. पड़ोस में रहने वाली बच्ची घर पर अक्सर खेलने आया करती थी. वह उस वक़्त घर पर ही थी. अपने घर में अकेला देखकर मेरी नियत खराब हो गई. मैं उसे पकड़कर कमरे की तरफ ले गया. इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर उसने गुस्से में आकर धक्का देकर गिरा दिया. फिर प्लास्टिक के कट्टे(बोरी) में डालकर भारी मोगरी से मुंह पर व सिर में लगातार जान से मारने की कोशिश की.”

पुलिस को गुमराह करने साक्ष्य मिटाए

आरोपी ने पुलिस को बताया “उसके बाद बाहर निकलकर माहौल देखा तो सब बच्ची को ढूंढ रहे थे. वह थोड़ी देर बाद घर वापस आ गया. उसने बच्ची को चेक किया तो जिसकी सांसें चल रही थी. खुद को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए मैंने झूठी कहानी रची. बच्ची को घर के बाहर लाकर सबसे कहा छत से गिर गई और तमाम साक्ष्य मिटाए.”

पीड़ित परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे ने बताया “मासूम की नानी द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी में दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस धारा 109 के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की. सोमवार दिनभर परिजनों ने बच्ची की डेडबॉडी रास्ते में रख हंगामा किया. जो युवती बच्ची को साथ लेकर गई थी, उसके व उसके घर वालों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाईं की मांग की जा रही थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी रियाज का चंद घंटे में गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा.”

कांग्रेस विधायक ने की फांसी देने की मांग

मासूम बच्ची के परिवार से मिलने पहुंचे उज्जैन के तमाम कांग्रेस नेताओं में से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा “मध्य प्रदेश में दरिंदों पर लगाम कसना बेहद जरूरी हो गया है. बच्चियां पड़ोसियों से भी सुरक्षित नहीं हैं. उज्जैन ही नहीं भोपाल, रायसेन व अन्य जिलों में वारदाते हुई हैं. ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होना चाहिए. मध्य प्रदेश सरकार इसे गंभीरता से ले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.