Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

साथिया के सेट पर ऐसा क्या हुआ कि आ गई पुलिस? विवेक ओबेरॉय ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

25

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है. विवेक ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों में काम किया है और कई कमाल के किरदार अदा किए हैं. विवेक जल्द ही ‘मस्ती 4’ में नजर आने वाले हैं. विवेक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. विवेक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी साल 2002 में आई फिल्म ‘साथिया’. इस फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी लीड रोल में थे.

हाल ही में विवेक ने अपनी फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने उस दौर के बारे में बात की जब वो रातोंरात स्टार बने थे. विवेक ने बताया कि वो साथिया की शूटिंग कर रहे थे. विवेक ने कहा- ‘मैं, शाद और रानी. रानी ने उससे पहले एक लंबा ब्रेक लिया हुआ था. वो काफी लंबे वक्त के बाद आईं थीं, उसके पहले उसने चीची भैया के साथ काम किया था, लेकिन वो फिर भी रानी मुखर्जी थी. वो एक स्टार थी. मैं एक न्यूकमर था. तो हम लोग शूट कर रहे थे, गाइटी गैलेक्सी के आगे एक रेलवे क्रोसिंग थी, मैं वहां सुहानी को चेज कर रहा था.’

मेकअप वैन के अंदर बंद थे विवेक

विवेक ने आगे कहा- ‘सुबह सुबह हमने शूटिंग शुरू कर दी, 12-1 बजे तक कुछ लोग आने लगे. वहां सिनेमा हॉल था, वो वहां आ गए फिल्म देखने. शूटिंग चल रही थी, रानी है चंदू भाई हैं. लोगों ने कहा अरे ये तो चंदू भाई हैं. देखते-देखते लंब ब्रेक तक 1000 से 2000 लोग आ गए, पूरी सिक्योरिटी, वहां बवाल हो गया था. मुझे उठाकर शाद ने मेकअप वैन के अंदर बंद कर दिया. सब चिल्लाने लगे चंदू भाई-चंदू भाई.’

‘तु स्टार बन गया मेरे भाई’

विवेक ने बात पूरी करते हुए बताया, ‘जब पुलिस आई तो उसके पहले शाद ने मेकअप वैन खोला और कहा बाहर आओ और यहां खड़े रहो और सभी को वेव करो. तब मुझे अहसास हुआ कि ये भी करना होता है. पहली फिल्म अभी रिलीज हुई थी. फ्राइडे को, तो मैं आया, खड़ा हुआ और वेव किया. जो साउंड इरप्शन हुआ वो धमाकेदार था. और शाद मेरे साथ खड़ा था बगल में. वो मेरे भाई जैसा है, तो उसने मुझसे कहा कि तु स्टार बन गया मेरे भाई.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.