Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

टिल्लू गैंग पर पुलिस का प्रहार, गैंगस्टर की संपत्ति को किया ध्वस्त

18

गुड़गांव: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गुड़गांव पुलिस ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। गुड़गांव पुलिस ने गैंगस्टर टिल्लू की संपत्ति को जेसीबी की मदद से मिट्टी में मिला दिया। टिल्लू ने बादशाहपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर यहां कमरे बनाए हुए थे और इनसे किराए की वसूली करता था।

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के मुताबिक, नरेंद्र उर्फ टिल्लू बादशाहपुर का निवासी है। उसने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया हुआ था और इस संपत्ति का उपयोग वह कमर्शियल रूप में कर रहा था। इस जमीन पर उसने करीब पांच साल पहले कब्जा किया था। पुलिस की मानें तो टिल्लू एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना बादशाहपुर व अन्य थानों में गंभीर प्रकृति के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम, सहित, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। वर्ष 2012 से 2025 के बीच इसके विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध हथियार एवं शराब से संबंधित कई एफआईआर दर्ज रही हैं। आरोपी का संबंध “टिल्लू गैंग” से बताया गया है, जो इसे संगठित अपराध की श्रेणी में लाता है।

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के मुताबिक, पुलिस आकलन एवं जोखिम श्रेणी उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का प्रोफाइल High Risk श्रेणी में आता है। यह एक गैंग में सक्रिय, हिंसक प्रवृत्ति वाला आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में निवारक कार्रवाई की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है तथा यह न्यायिक हिरासत में रहने के कारण हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु उत्पादन वारंट जारी किया गया था ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.