Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...

NDPS केस में पुलिस की बड़ी चूक, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

41

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ थाने में अगस्त माह में दर्ज एक विवादित एनडीपीएस प्रकरण में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कानून की निर्धारित प्रक्रिया का पालन न किए जाने के आरोप में कुल 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में तत्कालीन थाना प्रभारी टीआई राजेंद्र पंवार, एसआई संजय प्रताप, एसआई साजिद मंसूरी, आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक जितेंद्र और आरक्षक दिलीप शामिल हैं।

यह कार्रवाई इंदौर हाईकोर्ट में 18 वर्षीय आरोपी युवक की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आए गंभीर तथ्यों के बाद की गई। युवक पर 2 किलो 700 ग्राम अफीम रखने का आरोप लगाया गया था। जमानत सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को सबूत के तौर पर पेश किया।

सीसीटीवी फुटेज में सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों को युवक को बस से उतारते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया, जिससे पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हुए।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी यह स्वीकार किया कि मामले में कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया था। इसी आधार पर पुलिस विभाग ने संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मल्हारगढ़ थाना देशभर में 9वां स्थान प्राप्त कर चुका था, लेकिन इस मामले ने थाने की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.