Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

चिरकुंडा में चल रहा था अवैध बालू का कारोबार, खनन विभाग ने की छापेमारी

19

धनबाद: जिले में खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की है. यह छापेमारी शनिवार की देर रात चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचेत रोड स्थित एक गोदाम में चल रहा अवैध बालू भंडारन में की गई. जहां खनन विभाग की टीम ने दो ट्रक समेत एक जेसीबी मशीन जब्त की है. जब्त दोनों ट्रक में बालू लोड किया हुआ था, जिसे जेसीबी मशीन से लोड किया गया था.

इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर श्यामनंदन सिंह ने बताया कि विभाग को एक गुप्त सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचेत रोड के पुष्पा लॉज के सामने एक गोदाम में अवैध रूप से बालू का भंडारन किया जा रहा है. इसी सूचना के तहत छापेमारी की गई.

इंस्पेक्टर श्यामनंदन ने बताया कि मौके पर से दो ट्रक और एक जेसीबी मशीन को जब्त की गई है, जिसमें दोनों ट्रकों में बालू लोड किया हुआ था. सभी जब्त वाहनों को चिरकुंडा थाना ले जाया गया, लेकिन चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय द्वारा जब्ती सूची नहीं लिए जाने के कारण खनन टीम ने चिरकुंडा थाने के ओडि इंचार्ज को सौंप कर वापस लौट गई. इस छापेमारी टीम में ब्रह्मदेव कुमार यादव, राजकुमार दास सहित पुलिस बल मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.