Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

रांची-गुमला रोड पर सड़क हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत, आक्रोशित भीड़ ने फूंका वाहन

36

गुमलाः राजधानी रांची- गुमला मुख्य मार्ग पर जुरा के पास बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस घटना में सकरौली स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल प्रेम कुजूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

स्कूल प्रिंसिपल की मौके पर हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक प्रेम कुजूर अपनी बाइक से जा रहे थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक प्रेम कुजूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा हुआ शांत

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और बवाल काटा. शिक्षक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद जाम हटा लिया गया.

बोलेरो की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर मौत हो गई. लेकिन बोलेरो में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है- सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.